फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   attack, company gm, bike riders, case, rewari

कंपनी के जीएम पर दो बाइक सवारों ने कार रुकवाकर किया हमला

Thu, 16 Jul 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
attack, company gm, bike riders, case, rewari
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित औद्योगिक क्षेत्र बावल में वाइकेके इंडिया कंपनी के जीएम पर दो बाइक सवार युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में जीएम को गंभीर चोटें आई हैं। कसौला थाना पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में वाईकेके जीएम अजय चांदौरकर ने बताया कि वह गुरुग्राम में रहता है। बुधवार को होंडा कार में सवार होकर कंपनी आ रहा था। जैसे ही सुबह 7.50 पर टीडीके कंपनी के पास सर्विस पर पहुंचा तो पहले से सड़क के बीचोंबीच बाइक लेकर खड़े दो युवकों ने रुकने का इशारा किया। जैसे ही गाड़ी रोकी तो खिड़की खोलकर बाहर खींचने का प्रयास किया, लेकिन सीट बेल्ट लगी होने के कारण वे ऐसा नहीं कर पाए। इसके बाद बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जीएम का कहना है कि हाथ और पैर में काफी चोटें आई हैं। शोर मचाने पर दोनों बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि घायल का आरबी यादव अस्पताल में उपचार चल रहा था। डॉक्टर ने तीन जगह चोट बताई हैं। पुलिस ने 323, 427, 506, 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed