फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Atm Chory

एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर 39 लाख रुपये ले गए चोर

Mon, 23 Dec 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Atm Chory
गैस कटर से काटी गई एटीएम मशीन - फोटो : Rewari
कार सवार लुटेरों ने हाईवे से लगते बखापुर गांव में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को गैस कटर की मदद से काटकर 39 लाख रुपये की नकदी पार कर दी। इस दौरान लुटेरों ने सीसीटीवी पर स्प्रे डाल दिया, जिससे की उनकी ये करतूत कोई देख न सके। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बड़े आराम से फरार हो गए। रविवार सुबह एटीएम की टूटने की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की व बैंक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार दिल्ली-जयपुर हाईवे से कुछ दूरी पर स्थित गांव बखापुर में बदमाशों ने शनिवार रात को पीएनबी के एटीएम को निशाना बनाया। कार में सवार होकर आए बदमाशों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर 39 लाख रुपये की नकदी पार कर दी। इस वारदात को अंजाम देने में बदमाशों को कम से कम 30 मिनट का समय लगा। हालांकि किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। सुबह किसी ने एटीएम टूटा होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने एटीएम की जांच-पड़ताल की और मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी की पड़ताल की तो उस पर स्प्रे कलर के निशान मिले। इस एटीएम की सिक्योरिटी के लिए गार्ड भी तैनात नहीं था। हालांकि पुलिस को एटीएम के सामने एक दुकान में लगे सीसीटीवी से घटना से संबंधित फुटेज मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। इससे पूर्व इसी माह आकेड़ा गांव के समीप से बदमाशों ने दस लाख रुपये से भरा एटीएम उखाड़ ले गए थे।
विज्ञापन

रकम का बीमा होने से होती है लापरवाही
एटीएम में नकदी डालने का काम निजी कंपनियों द्वारा किया जाता है। नकदी का बीमा होने के चलते एटीएम में रुपये डालने का काम करने वाली कंपनियां सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं होती। वहीं, कोई घटना होने के बाद इन कंपनियों को आसानी से क्लेम मिल जाता है। जिस वजह से एटीएम में चोरी की वारदात को लेकर न तो पुलिस गंभीरता दिखाती है और न ही शिकायतकर्ता ही ज्यादा पैरवी करता है। इसी वजह से अभी तक एटीएम से चोरी के 80 फीसदी मामलों को खुलासा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

एटीएम में नहीं रहते गार्ड, सीसीटीवी भी खराब
प्रशासन की ओर से बैंक अधिकारियों को एटीएम बूथ पर गार्ड व सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके जिला में करीब 195 एटीएम बूथ में से अधिकतर पर सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। इसके अलावा सीसीटीवी लगे तो हैं, लेकिन खराब पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एटीएम से नकदी चोरी की बढ़ती वारदातें चिंता का विषय है। एटीएम बूथों पर सुरक्षा गार्ड व सीसीटीवी की जिम्मेदारी संबंधित बैंक व नकदी डालने वाली कंपनी की बनती है। पुलिस हर बूथ पर तैनात नहीं की जा सकती है। -डॉ. आरसी मिश्रा, एडीजीपी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed