{"_id":"65ad67b28eefe4364e007595","slug":"athletics-devesh-honored-rewari-news-c-198-1-rew1001-8830-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एथलेटिक्स देवेश को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एथलेटिक्स देवेश को किया सम्मानित
Mon, 22 Jan 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। यंगमैन्स एसोसिएशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एशियन बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी ने देवेश यादव को सम्मानित किया।
देवेश यादव ने एथलेटिक्स में कई पुरस्कार जीत कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। हाल ही में देवेश ने गुरुग्राम के सैक्टर-65 स्थित वर्ल्ड मार्क में आयोजित 10.50 किमी. दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में वेदांता अंतरराष्ट्रीय 10 किमी. दौड़ प्रतियोगिता में भी पदक अर्जित किया है। फिलहाल देवेश यादव 25 फरवरी को नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली ''''अपोलो मैराथन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता'''' की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर देवेश के पिता चन्द्रकांत यादव भी मौजूद रहे।