फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Athletes demonstrated their prowess in various athletic events.

Rewari News: खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दिखाया दमखम

Sun, 18 Oct 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Athletes demonstrated their prowess in various athletic events.
प्रतियोगिता के दौरान मंच पर आए खिलाड़ी। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। गुरावड़ा स्थित नेशनल स्पोर्ट्स डिफेंस अकादमी में रविवार को जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 14 और 16 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विशाल यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के नियमों के अनुसार किया गया।
14 आयु वर्ग में लड़के और लड़कियों के लिए ट्रायथलॉन ए, बी और सी तथा किड्स जैवलिन थ्रो की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। वहीं, 16 आयु वर्ग में 60 मीटर और 600 मीटर दौड़, 80 मीटर हर्डल, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो और पेंटाथलॉन सहित विभिन्न स्पर्धाएं हुईं।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष एवं धीर सिंह सरपंच ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से तीन दिवसीय नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट का आयोजन 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद तेलंगाना में किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। आयोजन के अंत में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रामशरण खैरवाल, आयोजन सचिव मनोज कुमार, प्रतियोगिता निदेशक एवं अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच सूरत गुर्जर तथा प्रदीप यादव, सतेंदर, विकास, उपेश और खेल प्रशिक्षक कुसुमलता ने खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed