फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Assistant engineer injured after being hit by machine, case registered against factory manager

मशीन की चपेट में आने से सहायक इंजीनियर घायल, फैक्ट्री प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 10 Jun 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Assistant engineer injured after being hit by machine, case registered against factory manager
बावल। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करने के दौरान मशीन की चपेट में आने से एक सहायक इंजीनियर घायल हो गया। घायल का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सहायक इंजीनियर ने फैक्टरी प्रबंधन पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराने व लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव किशनगढ़ निवासी सचिन ने कहा है कि वह आईएमटी बावल के सेक्टर-पांच स्थित एक फैक्टरी में सहायक इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं और चार जून को वह बी शिफ्ट में यूनिट-चार में ड्यूटी पर थे। कंपनी प्रबंधन ने उसे जबरदस्ती पांच टन मशीन पर काम पर लगा दिया। उन्हें सुरक्षा के भी कोई उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए। अचानक मशीन उन पर पलट गई और गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्टरी प्रबंधन ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को भी इस हादसे के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। हालत गंभीर होने के कारण परिजनों ने उन्हें रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका छह जून को ऑपरेशन हुआ है। सहायक इंजीनियर ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। कसौला थाना पुलिस ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed