फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Asia's Panchaur Sampli School's quiz team honored

Rewari News: आसियाकी पांचौर सांपली स्कूल की प्रश्नोत्तरी टीम सम्मानित

Sat, 25 Jan 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 25 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Asia's Panchaur Sampli School's quiz team honored
फोटो : 03आसियाकी पांचौर सांपली स्कूल की प्रश्नोत्तरी टीम सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते हुए - फोटो : किरन देवी की फाइल फोटो।
रेवाड़ी। बिठवाना स्थित शहीद मंगतूराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में किया गया। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 25 जनवरी को यह दिवस मनाया जाता है। इससे पूर्व विभिन्न विधाओं की खण्ड एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। बिठवाना स्कूल में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसियाकी पांचौर सांपली की टीम में सम्मिलित कविता, मनीषा व ज्योति ने इतिहास प्राध्यापक हरपाल सिंह के मार्गदर्शन में एवं कला अध्यापक अनिल कुमार के सहयोग से भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को जिला स्तर पर मनाए गए राष्ट्रीय मतदाता दिवस में उपायुक्त अभिषेक मीणा द्वारा नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed