{"_id":"61a7b289a5269758d044cac5","slug":"asi-s-father-s-body-was-found-hanging-son-accused-tau-of-murder-rewari-news-rtk6314882176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई के पिता का शव फंदे पर लटका मिला, बेटा ने लगाया ताऊ पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई के पिता का शव फंदे पर लटका मिला, बेटा ने लगाया ताऊ पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
सहायक सब इंसपेक्टर के पिता का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिलने का मामला सामने आया है। मृतक के बेटे ने इसको हत्या बताते हुए अपने ही ताऊ व उनके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। जमीनी विवाद के कारण हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने ताऊ सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में एक पुलिस में सब इंसपेक्टर पद पर तैनात है। मृतक गांव जाटूसाना का रहने वाले था।
गांव बोहतवास भोंदू निवासी सज्जन सिंह ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि वह हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत है और वर्तमान में फतेहाबाद में ब्राह्मणवाला पुलिस चौकी इंचार्ज है। चाचा सूबे सिंह ने मंगलवार को सूचना दी कि उनके ताऊ अभय सिंह, शकुंतला, अनिल, कमलेश व नवीन ने उनके पिता हंसराज उर्फ हंसराम को मारकर खेत में एक पेड़ पर फंदे से लटका दिया है। वह अपने खेत में पहुंचे तो उनके पिता हंसराज का शव पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ था और पैर जमीन पर टिके हुए थे। उन्होंने शव का निरीक्षण किया तो सिर में तेजधार हथियार से मारा गया था। चोट के कारण बायां कान कटा हुआ था। सूचना के बाद जाटूसाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
चल रहा है जमीन विवाद
सज्जन सिंह ने शिकायत में कहा कि वह अपने पिता व परिवार के साथ हिसार में रहते हैं। उनके ताऊ अभय सिंह के साथ गांव में स्थित रिहायशी मकान व जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उनका ताऊ कई वर्षों से उनकी जमीन पर बुआई-जुताई कर रहा है। सामाजिक तौर पर भी कई बार पंचायत हुई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस साल भी उन्होंने अपने ताऊ से जमीन पर बुआई करने से मना किया था लेकिन उन्होंने जबरदस्ती बाजरा की बिजाई कर दी थी। सोमवार को उनके पिता जमीन बंटवारे की बातचीत करने के लिए हिसार से गांव आए थे। जब उनके पिता बातचीत करने के लिए अभय सिंह के घर गए तो सभी ने मारपीट की और बेहोशी की हालत में पेड़ पर फंदे से लटका दिया। सज्जन का आरोप है कि इस वारदात में अभय सिंह के बड़े बेटे एसआई महाबीर सिंह की भी भूमिका है। सज्जन सिंह की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जाटूसाना थाना एसएचओ ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।