Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ashok expressed his happiness upon receiving the Maharaja Agrasen Global Award.

Rewari News: अशोक महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवाॅर्ड मिलने पर जताई खुशी

Mon, 16 Nov 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ashok expressed his happiness upon receiving the Maharaja Agrasen Global Award.
रेवाड़ी। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला को प्रतिष्ठित महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवाॅर्ड-2026 से सम्मानित किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

समाज के जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल और महिला जिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके वर्षों के सामाजिक, संगठनात्मक और जनहित से जुड़े प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की ओर से 14 नवंबर को नई दिल्ली के जनपथ स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित अग्र अलंकरण समारोह-2026 में अशोक बुवानीवाला को यह सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन सिंघल ने कहा कि अशोक बुवानीवाला ने अग्रवाल समाज को एकजुट करने, राजनीतिक रूप से जागरूक बनाने और सामूहिक शक्ति को मजबूत करने के लिए लंबे समय से कार्य किया है।
इसी उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 2009 में अग्रवाल वैश्य समाज संगठन की स्थापना की थी। आज संगठन प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय रूप से समाज के लोगों को साझा मंच से जोड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अशोक बुवानीवाला ने समाज को सामाजिक आयोजनों तक सीमित न रखकर राजनीतिक और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है।

शत-प्रतिशत मतदान, पंचायत और निकाय चुनावों में भागीदारी तथा योग्य लोगों को नेतृत्व के अवसर दिलाना संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल हैं। नवीन सिंघल ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे संगठन के लिए गर्व का विषय है। संगठन उनके नेतृत्व में समाज की एकता, राजनीतिक जागरूकता और सामाजिक सशक्तीकरण के प्रयासों को आगे बढ़ाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed