{"_id":"68c30d5553971a17ea093b0f","slug":"ashish-panghal-of-rohtak-selected-for-national-school-games-rewari-news-c-17-roh1007-725803-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए हुआ रोहतक के आशीष पंघाल का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए हुआ रोहतक के आशीष पंघाल का चयन
विज्ञापन
14 आशीष पंघाल
रोहतक। जिले के आशीष पंघाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल में शानदार प्रदर्शन करके एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए क्वालीफाई किया। मायना गांव के निशानेबाज आशीष पंघाल ने इंदौर जोन स्कूल ट्रायल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
यह ट्रायल्स आशीष ने 400 में से 372 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता दिसंबर 2025 में इंदौर मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी। आशीष डेली कॉलेज इंदौर, मध्यप्रदेश में शूटिंग छात्रवृत्ति पर अध्ययन कर रहे हैं जबकि उनका परिवार रोहतक में ही रहता है।
आशीष ने बताया कि 2018 में खेलना शुरू किया था। 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटर मनु भाकर व चचेरे भाई बॉक्सर अमित पंघाल से प्रेरित होकर खेलना शुरू किया। पिता एडवोकेट राजनारायण पंघाल जिला बार एसोसिएशन रोहतक के सदस्य हैं और उनकी मां डॉ. रीना ग्रेवाल राजकीय महाविद्यालय रोहतक में भौतिकी की सहायक प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आशीष ने कड़ी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
आशीष की उपलब्धियां
जून में आयोजित आईएसएस जूनियर ओपन प्रतियोगिता औ जुलाई में आयोजित स्टेट स्कूली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते।