फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Asha will spread the message of 'Beti Bachao-Beti Padhao' by hoisting the Tricolour on Mount Elbrus on the 15th.

Rewari News: माउंट एल्ब्रुस पर 15 को तिरंगा फहराकर आशा देंगी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

Fri, 07 Aug 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 07 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Asha will spread the message of 'Beti Bachao-Beti Padhao' by hoisting the Tricolour on Mount Elbrus on the 15th.
डॉ. आशा
रेवाड़ी। पर्वतारोही और निशानेबाज आशा अपने नारी शक्ति तिरंगा अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराकर करेंगी। इससे पहले वह अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो पर भी तिरंगा फहराएंगी। इसका उद्देश्य बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नारी सशक्तीकरण का संदेश देना है।
विज्ञापन

आशा का यह अभियान सेवन समिट्स मिशन 2026-27 का हिस्सा है। वह 22 मई 2017 को विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहरा चुकी हैं।
नर्स के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने पर्वतारोहण के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है। पर्वतारोहण के साथ-साथ वह राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी में भी अपनी पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन

वह अंतरराष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग कोच विजय कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच विजय कुमार ने बताया कि आशा अनुशासन, मेहनत से निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वह विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा चुकी हैं। अब वह अफ्रीका और यूरोप की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करेंगी। इसके साथ ही, वह राष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजी में भी सक्रिय हैं।

डॉ. आशा

डॉ. आशा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed