फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Aryan injured in the fight died in the hospital

Rewari News: मारपीट में घायल आर्यन ने अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 24 Aug 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Aug 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Aryan injured in the fight died in the hospital
फोटो : 06रेवाड़ी। मृतक, आर्यन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल आनंंद नगर निवासी आर्यन ने वीरवार देर रात गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शुक्रवार को शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
शहर के आनंद नगर निवासी आर्यन (18) 12वीं के बाद चंडीगढ़ में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था। वह रक्षाबंधन पर घर आया था। उसके मामा रामगढ़ निवासी महेश कुमार ने शिकायत में बताया कि रविवार शाम 7 बजे पता लगा कि सेक्टर-4 में झगड़ा हो गया है, जिसमें उनके भांजे आर्यन को गंभीर चोटें आई हैं। आर्यन को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता लगा कि आर्यन सेक्टर-4 में दोस्तों के साथ था। इसी दौरान कई बाइक पर सवार होकर 25-30 लड़के पहुंचे, जिन्होंने डंडे और हॉकी से आर्यन और उसके साथियों पर हमला कर दिया। हमले में आर्यन और उसके दो साथियों को भी चोटें आईं।
विज्ञापन



आर्यन अपने माता-पिता के इकलौता बेटा था। 1 साल पहले आर्यन का स्कूल में कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। उसी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साहिल सिराधना, प्रिंस यादव, गोल्डी यादव, जुगनू पंजाबी और मोहित यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।---------
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
आर्यन की मौत की सूचना वीरवार की रात मिल गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दो दिन पहले आर्यन की मौत की अफवाह फैलाई गई थी जोकि झूठ था। आर्यन की मौत की पुष्टि वीरवार देर रात को हुई है।-कृष्ण कुमार, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed