फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Aryan did not get justice, family members are making rounds of police stations

Rewari News: आर्यन को नहीं मिला न्याय, पुलिस थानों के चक्कर काट रहे परिजन

Thu, 29 Aug 2024 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Aryan did not get justice, family members are making rounds of police stations
फोटो : 08रेवाड़ी। बुधवार को एसपी से मिलने के लिए पहुंचे परिजन। संवाद
रेवाड़ी। आनंद नगर निवासी आर्यन के हत्यारे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इससे परिवार भी न्याय के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है, फिर भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। परेशान होकर आर्यन के परिजन बुधवार को एसपी गौरव राजपुरोहित से मिलने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने एसपी से बताया कि 18 अगस्त को लगभग शाम 7 बजे आर्यन के साथ सेक्टर 4 में मारपीट हुई थी। मौके पर प्रिंस यादव, साहिल सिराधना, सागर, तरूण, लक्ष्य खत्री, आदित्य, विवेक, सौरव गुर्जर, औमकार, डिम्पल, जितेश व इनके अन्य साथियों द्वारा मारपीट व जान से मारने के इरादे से बुरी तरह से पीटा गया था, चार दिन तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद आर्यन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस तो दर्ज लिया, लेकिन माॅडल टाउन थाना पुलिस ने आज तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

इसकी वजह से प्रार्थी व उसके रिश्तेदारों को भी जान का खतरा बना हुआ है। आरोपी अब भी धमकियां दे रहे हैं और खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं, एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। आर्यन के परिजनों का कहना है कि अगर गिरफ्तारी न हुई तो वह प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर आया था घर, रंजिश में की थी पिटाई

शहर का आनंद नगर निवासी आर्यन (18) 12वीं के बाद चंडीगढ़ में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था। वह रक्षाबंधन पर घर आया था। उसके मामा रामगढ़ निवासी महेश कुमार ने शिकायत में बताया कि पिछले सप्ताह रविवार शाम 7 बजे पता लगा कि सेक्टर-4 में झगड़ा हो गया है, जिसमें उनके भांजे आर्यन को गंभीर चोटें आई हैं। आर्यन को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पता लगा कि आर्यन सेक्टर-4 में दोस्तों के साथ था। इसी दौरान कई बाइक पर सवार होकर 25-30 लड़के पहुंचे, जिन्होंने डंडे और हॉकी से आर्यन और उसके साथियों पर हमला कर दिया। हमले में आर्यन और उसके दो साथियों को भी चोटें आई थी।


आर्यन अपने माता-पिता का था इकलौता बेटा

आर्यन अपने माता-पिता के इकलौता बेटा था। 1 साल पहले आर्यन का स्कूल में कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। उसी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साहिल सिराधना, प्रिंस यादव, गोल्डी यादव, जुगनू पंजाबी और मोहित यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


वर्जन:

पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस अभी कार्रवाई कर रही है।

-कृष्ण कुमार, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed