फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arya Samaj passed a resolution against the practice of consensual sex.

Rewari News: आर्य समाज ने सहमति संंबंध प्रथा के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किया

Tue, 09 Dec 2025 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj passed a resolution against the practice of consensual sex.
सेक्टर-3 में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते लोग। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। सेक्टर-3 में आर्य समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय उत्सव के दौरान सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा को लेकर निर्णय लिए गए। मंच से सहमति संंबंध प्रथा के विरुद्ध प्रस्ताव पारित करते हुए इसे भारतीय संस्कृति के लिए घातक बताया गया। सभा में यह मांग की गई कि सरकार इस प्रथा पर कानूनी प्रतिबंध लगाए।
विज्ञापन

वक्ता बुद्ध देव आर्य ने कहा कि सहमति संंबंध भारतीय समाज की पारंपरिक जीवनशैली और वैवाहिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सामने आने वाली नकारात्मक घटनाएं इस प्रथा के दुष्परिणामों को स्पष्ट दर्शाती हैं जिससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने इसे समाज में बढ़ती अव्यवस्था और पारिवारिक विघटन का प्रमुख कारण बताया। कहा कि भारतीय संस्कृति में विवाह एक पवित्र और जीवंत संस्था मानी गई है जिसमें प्रेम, मर्यादा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारियां निहित होती हैं लेकिन आधुनिकता के नाम पर लिव-इन जैसी कुरीतियां दाम्पत्य जीवन में विष घोलने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रथा न केवल सामाजिक ढांचे को कमजोर कर रही है बल्कि युवाओं को गैर-जिम्मेदाराना जीवनशैली की ओर धकेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed