फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Artists staged the play Brain Wash live

Rewari News: नाटक ब्रेन वाश का कलाकारों ने किया जीवंत मंचन

Mon, 22 Jul 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 22 Jul 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Artists staged the play Brain Wash live
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। हरियाणा कला परिषद व भरतमुनि कला केंद्र की ओर से बाल भवन में आयोजित नाट्य उत्सव के दूसरे दिन नाटक ब्रेन वाश का मंचन किया गया।
संस्था के प्रधान मदन डागर ने बताया कि शिक्षाविद् मोनिका यादव मुख्य अतिथि, जिला युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी अनिल कौशिक और रंगकर्मी मास्टर विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। नाटक ब्रेनवाश के माध्यम से संदेश दिया गया कि हम धर्म निरपेक्ष देश के निवासी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर धर्म विरोधी बातें आपस में मतभेद उत्पन्न कर रही हैं। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपप्रधान हिमानी ने बताया कि मनीष सोपारकर द्वारा लिखित और संजय चौधरी द्वारा निर्देशित नाटक ब्रेन वाश का दक्षिण हरियाणा क्षेत्र में यह दूसरी बार मंचन किया गया है। नाटक में साजिद की भूमिका में हिमांशु, परवेज की भूमिका में नितिन राठी, परवेज़ की पत्नी की भूमिका में हिमानी, साजिद की प्रेमिका की भूमिका में आरती सक्सेना, परवेज के बेटे की भूमिका में धीरज, कॉर्स में आर्यन, हिमांशु, तान्या, आरव यादव ,गौरव मोहित राजपूत, धवल, ललित वर्मा आदि रहे। मंच संचालन सुधीर यादव ने किया। प्रवक्ता राजेश बंसल ने गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डिम्पल, गजानंद, पंकज मेंहदीरत्ता, कौशिक, राष्ट्रीय लोक नृत्य विशेषज्ञ अभिषेक सैनी, रमेश वशिष्ठ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed