{"_id":"61f824713f5e4b546e1c2a8a","slug":"artificial-jewelery-and-cash-stolen-from-beauty-parlor-rewari-news-rtk6371424109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी पार्लर से आर्टिफिशियल ज्वैलरी व कैश चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूटी पार्लर से आर्टिफिशियल ज्वैलरी व कैश चोरी
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में आए दिन चोरी की वारदात हो रही है। रविवार की देर रात भी चोर ने एक ब्यूटी पार्लर से नकदी व आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी की। वारदात सीआईए थाना से चंद कदम की दूरी पर हुई। पार्लर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई, जिसमें चोर पार्लर के अंदर घुसकर चोरी करते हुए साफ नजर आ रहा है। सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर के खासापुरा मोहल्ला निवासी नितिन मखीजा ने घर के नीचे ही साक्षी ब्यूटी पार्लर खोला हुआ है। यहां से महज 30 मीटर की दूरी पर सीआईए थाना है। रविवार की देर रात एक चोर ने पहले उनके ब्यूटी पार्लर की रेकी की और फिर रात करीब 1 बजकर 20 मिनट पर पत्थर से लॉक तोड़ दिया। उसके बाद चोर अंदर घुसा। करीब एक घंटे तक चोर पार्लर के अंदर ही रहा और वहां से 8 हजार रुपये नकद, 50 हजार रुपये का सामान, जिसमें आर्टिफिशियल ज्वैलरी के अलावा कई अन्य सामान था।
सुबह जब लॉक टूटा हुआ देखा तो नितिन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक लॉक तोड़ते हुए साफ नजर आया। इतना ही नहीं पूरे एक घंटे तक वह ब्यूटी पार्लर के अंदर ही रहा और फिर सारा सामान लेकर फरार हो गया। सिटी पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है। संवाद