फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arrival of pearl millet begins at the grain market.

Rewari News: अनाज मंडी में शुरू हुई बाजरा की आवक

Tue, 08 Sep 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Arrival of pearl millet begins at the grain market.
मंडी में आई बाजरा की फसल। संवाद
रेवाड़ी। दो दिन से मौसम में सुधार के बाद नई अनाज मंडी में बाजरा की शुरुआती आवक शुरू हो गई है। फिलहाल राजस्थान से सटे गांवों के किसान ही बाजरा लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। सरकार की ओर से बाजरा खरीद को लेकर अभी कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। मौसम साफ रहा तो अगले आठ से दस दिनों में जिले के गांवों से भी मंडी में बाजरा की आवक शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

रेवाड़ी के विभिन्न गांवों में अगेती बाजरा की कटाई शुरू हो चुकी है, लेकिन स्थानीय स्तर से अभी मंडी में आवक शुरू नहीं हुई है। जिले में इस वर्ष करीब 73 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बाजरा की खेती की गई है। किसानों के अनुसार मौसम साफ रहने पर आने वाले दिनों में कटाई का काम तेज हो सकता है और इसके साथ ही मंडी में आवक भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

खंड कृषि अधिकारी डॉ. अनिल यादव ने बताया कि फिलहाल बाजरा की फसल के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। अभी सिंचाई की आवश्यकता नहीं है और फसल में किसी बीमारी की जानकारी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजरा पकाव की अवस्था में है। धूप निकलने और मौसम शुष्क रहने पर एक सप्ताह बाद कटाई में तेजी आने की संभावना है। उन्होंने किसानों को कटाई के बाद फसल को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था पहले से रखने की सलाह दी है।


12 सितंबर तक मौसम रहेगा परिवर्तन
प्रदेश में मानसून की सक्रियता 8 सितंबर से कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर तक मौसम सामान्य रूप से परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की या छिटपुट बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed