फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arrival of mustard increases in the grain market

Rewari News: अनाज मंडी में सरसों की आवक तेज

Mon, 16 Mar 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Arrival of mustard increases in the grain market
बिग फोटो : सरसों से अटी मंडीशहर स्थित अनाज मंडी में सरसों की आवक तेज हो गई है। मंडी सरसों से
रेवाड़ी। शहर की अनाज मंडी में इन दिनों सरसों की आवक तेज हो गई है। खेतों में कटाई का काम बढ़ने के साथ किसान बड़ी संख्या में अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। अब तक करीब 12 हजार क्विंटल सरसों अनाज मंडी में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

मंडी में सरसों के भाव भी किसानों को संतोषजनक मिल रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार सरसों का भाव गुणवत्ता के अनुसार करीब 6 हजार से 6400 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहा है। कीमत ठीक मिलने के कारण किसान भी तेजी से अपनी फसल मंडी में ला रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम अनुकूल रहने के कारण इस बार सरसों की कटाई तेजी से हो रही है। आने वाले दिनों में मंडी में सरसों की आवक और बढ़ने की संभावना है। मंडी व्यापारियों के अनुसार इस सप्ताह किसानों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेद प्रकाश विद्रोही ने सरकार की तरफ से अहीरवाल क्षेत्र में सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद तत्काल शुरू न करने पर आलोचना की है।

उन्होंने कहा कि जब सरसों की फसल मंडियों में आ चुकी है तो सरकार 28 मार्च से ही 6200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर खरीद शुरू करने पर क्यों अड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को सरसों का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदना ही है तो खरीद में देरी करने का कोई औचित्य नहीं है। सरकार को 16 मार्च से ही खरीद शुरू कर देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed