{"_id":"6710146033e3ed4d0302ad94","slug":"arrival-fast-offtake-less-no-space-to-store-millet-in-markets-rewari-news-c-198-1-rew1001-210614-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आवक तेज, उठान कम, मंडियों में बाजरा रखने की जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आवक तेज, उठान कम, मंडियों में बाजरा रखने की जगह नहीं
Thu, 17 Oct 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 16रेवाड़ी। अनाज मंडी में बाजरे की बोरियों से अटा फड़। फोटो: विशाल जैमिनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी, कोसली और बावल अनाज मंडी में बड़े पैमाने पर बाजरे की आवक हो रही है लेकिन उठान की गति धीमी होने से समस्या बढ़ गई है। तीनों मंडियों में बाजरा रखने की जगह नहीं है। अगर उठान में तेजी नहीं आई तो खरीद भी प्रभावित हो सकती है जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
तीनों अनाज मंडियों में अभी तक 55 प्रतिशत बाजरे की उठान हुई है। अनाज मंडियां बाजरे से अटी पड़ीं हैं। इससे आढ़तियों को भी व्यवस्था बनाने में काफी परेशानी हो रही है। जब तक बाजरे की बोरियों का ढेर नहीं हटेगा, तब तक जो नया बाजरा आ रहा है, उसे रखने के लिए जगह नहीं बनेगी। मंडी प्रशासन की तरफ से दिन रात बाजरे का उठान करवाया जा रहा है। इसके बावजूद भी अनाज मंडियां बाजरे के ढेर से अटीं पड़ी हैं।
मंडी प्रशासन की तरफ से रविवार को बाजरे की उठान बड़े पैमाने पर की जाती है। रविवार के दिन बाजरे की खरीद नहीं होती है। एक दिन में बाजरे की उठान हो पाना भी संभव नहीं है। ऐसे में अभी अनाज मंडियों को जगह मिलने में कुछ समय और लगेगा। जो किसान बाजरा बेचने के लिए आते हैं, उन्हें काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। आने वाले दिनों में आवक में कमी होगी तो मंडी कुछ खाली दिखाई देगी।
विज्ञापन
बुधवार को 46 हजार क्विंटल बाजरे की हुई आवक
शहर स्थित नई अनाज मंडी मंडी में बुधवार को 810 गेट पास कटे और 19477 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। खरीद 19477 क्विंटल हुई। अभी तक 8 अक्तूबर तक के किसानों का भुगतान किया गया है। बावल मंडी में 160 गेट पास कटे। बाजरे की 4300 क्विंटल आवक हुई और 4200 क्विंटल की खरीद हुई। अभी तक 57 हजार 200 क्विंटल बाजरे की उठान हुई है। 15 अक्तूबर तक 2500 किसानों का 7 करोड़ रुपये भुगतान किया गया है। कोसली अनाज मंडी में बुधवार को 1000 गेट पास कटे और 22 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई। 27 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद हुई। तीनों अनाज मंडियों में बुधवार को 46 हजार क्विंटल की आवक हुई है। अभी तक 3200 किसानों का 20 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। तीनों अनाज मंडियों में 30 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को हो चुका है।
16 अक्तूबर तक तीनों मंडियों की स्थिति
रेवाड़ी मंडी
गेट पास: 810
आवक: 19477
खरीद: 19477
भुगतान : 8 अक्तूबर तक के किसानों का भुगतान किया जा चुका है।
-
बावल मंडी
गेट पास: 160
आवक: 4300
खरीद: 4200
भुगतान: 15 अक्तूबर तक 2500 किसानों का 7 करोड़ रुपये भुगतान किया गया।
-
कोसली मंडी
गेट पास: 1000
आवक: 22 हजार
खरीद: 27 हजार
भुगतान: 3200 किसानों का 20 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।