फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arrested for raping a girl on the pretext of marriage

Rewari News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Dec 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Arrested for raping a girl on the pretext of marriage
रेवाड़ी। महिला थाना पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवती ने आरोपी युवक पर रुपये लेने का भी आरोप लगाया था। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के गांव पिछोरा हाल सोनीपत के प्रभु नगर निवासी अभिषेक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह धारूहेड़ा स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। साल 2019 में उसकी मुलाकात ट्रेन में उपरोक्त आरोपी अभिषेक के साथ हुई थी। इसके बाद उनकी मोबाइल पर बात होने लगी थी। अक्तूबर 2020 में आरोपी उससे मिलने के लिए धारूहेड़ा आया था। आरोपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपी जल्दी परिवार वालों के सामने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। पुलिस को शिकायत दी तो आरोपियों ने सोनीपत बुला लिया। वह अपने परिवार के साथ सोनीपत गई तो युवक व उसके परिवार के लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया और कानूनी कार्रवाई करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। 15 दिसंबर को महिला थाना पुलिस ने आरोपी खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक अभिषेक को गिरफ्तार करके अदालत से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed