फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arrested for providing narcotics

नशीला पदार्थ उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Arrested for providing narcotics
रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी ने आरोपी को बेचने के लिए नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव रामपुर निवासी रोहित उर्फ रोकी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से दो हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जांचकर्ता एसआई जितेंद्र ने बताया कि पांच सितंबर को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि पिंटू यादव निवासी गढ़ी जो गांजा बेचने का काम करता है। वह अपने घर के सामने गांजा बेच रहा है। सूचना के बाद सीआइए की टीम ने दबिश देकर गांव गढ़ी में गांजा बेच रहे पिंटू यादव को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पुलिस ने 770 ग्राम गांजा व 1200 रुपये बरामद किए थे। कसौला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह यह गांजा बेचने के लिए अलवर के गांवरामपुर निवासी रोहित उर्फ रोकी से लेकर आया था। पुलिस ने रविवार की शाम आरोपी रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed