फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   arrest warrants issued for hsvp chief administrator and gurugram administrator

Rewari News: एचएसवीपी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और गुरुग्राम के एडमिनिस्ट्रेटर के गिरफ्तारी वारंट जारी

Tue, 14 Mar 2023 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
arrest warrants issued for hsvp chief administrator and gurugram administrator
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अधिग्रहित जमीन की हर्जाना राशि जमा करवाने में देरी और कोर्ट के समक्ष पेश होने से बचने के मामले में कोर्ट ने एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ) के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और गुरुग्राम के एडमिनिस्ट्रेटर के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने एसपी को पत्र लिखकर दोनों अधिकारियों की 22 मार्च तक गिरफ्तारी के लिए रेवाड़ी में तैनात किसी डीएसपी की ड्यूटी लगाने के आदेश दिए हैं।

मंगलवार को विजय और अन्य बनाम हरियाणा राज्य एवं अन्य केस की सुनवाई करते हुए एएसजे डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने तल्ख टिप्पणी के साथ यह आदेश जारी किए। करोड़ों रुपये की अवार्ड राशि जमा नहीं करवाने पर कोर्ट की ओर से चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और गुरुग्राम के एडमिनिस्ट्रेटर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किए थे। यह आदेश दोनों अधिकारियों को ई-मेल से भी प्रेषित किया था। इसके बावजूद दोनों अधिकारी न तो कोर्ट में पेश हुए और न ही हर्जाना राशि जमा कराई। कोर्ट ने दोनों अधिकारियों से सवाल किया था कि क्यों न उनके खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed