Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arrangements for additional beds and medicines in hospitals

Rewari News: अस्पतालों में अतिरिक्त बेड और दवाओं की व्यवस्था

Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Arrangements for additional beds and medicines in hospitals
रेवाड़ी। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान झुलसने या वायु प्रदूषण से परेशान अस्थमा से रोगियों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मुकम्मल तैयारियां की हैं। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों के सामान्य अवकाश पर रोक लगाई गई है। अस्पताल में आपात स्थिति से निपटने के लिए बर्न वार्ड बनाया गया है। एक टीम भी गठित की गई है।
विज्ञापन

आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को 24 घंटे फोन पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। दीपावली के दौरान हर साल पटाखों के कारण झुलसने और आंखों में चोट लगने के मामले सामने आते हैं। वहीं, प्रदूषण बढ़ने से सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की परेशानी भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, ट्रामा सेंटर, कोसली नागरिक अस्पताल सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं तैयार रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने के साथ ऑक्सीजन सिलिंडर, एंटीबायोटिक्स, सांस संबंधी दवाइयां और झुलसे हुए मरीजों के उपचार के लिए जरूरी किट पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी आपात स्थिति में तुरंत सेवाएं देने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

---------------------
निजी अस्पतालों से भी लिया जाएगा सहयोग
सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के माध्यम से निजी अस्पतालों को भी आपात स्थिति में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बिना देरी के बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। दीपावली के दौरान चिकित्सा उपकरणों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों को मुख्यालय या शहर छोड़ने से पहले सूचना देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed