फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arjan Sadan became the winner in the volleyball competition

Rewari News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अर्जन सदन बना विजेता

Tue, 28 Apr 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Arjan Sadan became the winner in the volleyball competition
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल
कुंड। गांव गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छह सदनों सुब्रतो, अर्जन, मानेकशॉ, कटारी, करियप्पा और परेरा के कैडेट्स ने भाग लिया।
विज्ञापन


कड़े मुकाबलों के बाद अर्जन सदन और सुब्रतो सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जिसमें दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। अर्जन सदन ने सुब्रतो सदन को 2-1 से हराकर वॉलीबॉल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया और विजेता बना।
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग में भी मुकाबले उतने ही रोचक रहे। कारगिल सदन ने रेजांगला सदन को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों के कैडेट्स को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नितिन बेस्ट प्लेयर बने
प्रतियोगिता में करियप्पा सदन के कैडेट नितिन को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर चुना गया। कैडेट गीतेंद्र ने आयोजक की भूमिका निभाई। एपीटीसी पीटीआई हवलदार सूरज सिंह बिष्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जबकि कोच गजेंद्र और कुमारी नचिता ने सहायक के रूप में जिम्मेदारी संभाली।


खेल नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम
इस अवसर पर प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों के जरिए न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। प्रतियोगिता प्रभारी के रूप में टीजीटी गणित के गौरव उपाध्यक्ष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed