फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   argument between ASIs of Bhiwadi and Dharuhera police in Rewari, Ravikant kicked chairs, video viral

Rewari: भिवाड़ी व धारूहेड़ा पुलिस के एएसआई की आपस में थी बहस; रविकांत ने कुर्सियों को मारी लात, वीडियो वायरल

Thu, 22 Feb 2024 12:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 22 Feb 2024 12:24 PM IST
सार

हरियाणा में भिवाड़ी पुलिस और धारूहेड़ा की पुलिस आमने-सामने हो गई थी। भिवाड़ी के भी उच्च अधिकारी और रेवाड़ी से भी उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। धारूहेड़ा सीमा पर रखी कुर्सियों को लात मार कर एएसआई रविकांत ने भिवाड़ी सीमा में फेंक दिया।

विज्ञापन
argument between ASIs of Bhiwadi and Dharuhera police in Rewari, Ravikant kicked chairs, video viral
धारूहेड़ा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी में बुधवार को धारूहेड़ा पुलिस के एएसआई रविकांत ने भिवाड़ी सीमा पर रखी कुर्सियों को लात मार कर फेंका था। आज वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा रहा है कि भिवाड़ी पुलिस और धारूहेड़ा पुलिस के एएसआई की आपस में बहस हो रही है। इस दौरान एएसआई रविकांत भिवाड़ी पुलिस कर्मियों को मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दे रहे हैं, जिस पर भिवाड़ी के एएसआई ने कहा कि वह उनके प्रभारी से बात करें।

विज्ञापन


विज्ञापन


तब रविकांत ने कहा कि मौके पर आप मौजूद हैं, प्रभारी से बात मैं नहीं कर सकता। तभी एएसआई अपने प्रभारी के पास चला गया। उसके बाद धारूहेड़ा सीमा पर रखी कुर्सियों को लात मार कर एएसआई रविकांत ने भिवाड़ी सीमा में फेंक दिया। साथ ही भिवाड़ी पुलिस की तरफ से लगाया गया हरियाणा की सीमा में वेरिकेट को हटाकर रास्ते को खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि बुधवार को इसी मामले को लेकर भिवाड़ी पुलिस और धारूहेड़ा की पुलिस आमने-सामने हो गई थी। भिवाड़ी के भी उच्च अधिकारी और रेवाड़ी से भी उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब जाकर स्थिति को संभाला गया। मौजूदा समय में जलभराव की वजह से भिवाड़ी का बुरा हाल हो चुका है। धारूहेड़ा से नाले को रोक दिया है जिस वजह से भिवाड़ी की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। 

जांच अधिकारी के अनुसार
भिवाड़ी पुलिस द्वारा लगातार अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। हमारी सीमा पर बैरिकेड लगाए गए थे। मौके पर जाकर कुर्सियों को मैंने हटवाया था और बैरिकेड को साइड किया था। -रविकांत, एएसआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed