{"_id":"6af89fd9e9fe0949db0947b7","slug":"aqi-rises-from-235-to-267-situation-is-concerning-rewari-news-c-198-1-rew1001-248675-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 235 से एक्यूआई 267 पर पहुंचा, स्थिति चिंताजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 235 से एक्यूआई 267 पर पहुंचा, स्थिति चिंताजनक
Sat, 14 Nov 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी रेलवे स्टेशन पर छाया स्मॉग। संवाद
रेवाड़ी। ग्रैप तीन की पाबंदियां लागू होने के बाद भी शहर का वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। शनिवार को शहर का एक्यूआई 267 दर्ज किया गया। शुक्रवार को एक्यूआई 235 दर्ज किया गया था। प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। आंखों में जलन की शिकायतें बढ़ी हैं।
प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए नगर परिषद की ओर से शहर की प्रमुख सड़कों और धूल प्रभावित क्षेत्रों में पानी का छिड़काव शुरू कराया गया है। इसके बाद भी वायु प्रदूषण नियंत्रित नहीं होना चिंता का विषय है।
वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। एक्यूआई 0 से 50 तक रहने पर हवा अच्छी मानी जाती है, जबकि 51 से 100 तक संवेदनशील लोगों को हल्की परेशानी हो सकती है। 101 से 200 के स्तर पर अस्थमा और सांस के मरीजों को दिक्कत होने लगती है।
विज्ञापन
201 से 300 तक पहुंचने पर खांसी, आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और सीने में भारीपन हो सकता है। 301 से 400 पर स्वस्थ लोग भी प्रभावित होते हैं, जबकि 401 से 500 का स्तर गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि नवंबर में प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण मौसम में बदलाव है। इस दौरान तापमान गिरने और हवा की गति धीमी होने से प्रदूषक कण वातावरण में ऊपर नहीं जा पाते और जमीन के आसपास जमा होने लगते हैं।
इसके अलावा पराली जलाने से निकलने वाला धुआं, वाहनों का उत्सर्जन, औद्योगिक इकाइयों का धुआं और निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल प्रदूषण को बढ़ाते हैं। दिवाली पर पटाखों से निकला धुआं भी इसमें योगदान देता है। हवा में प्रदूषकों का फैलाव कम होने के कारण नवंबर में एक्यूआई तेजी से बढ़ता है।
प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्रीय अधिकारी निपुण गुप्ता ने बताया कि प्रदूषण फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए टीम का गठन किया गया है। टीम लगातार निगरानी कर रही है। जहां भी नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रदूषण फैलाने का मामला सामने आएगा, वहां संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित कराई जाएगी।
दिन : एक्यूआई
15 नवंबर 267
14 नवंबर 235
13 नवंबर 296
12 नवंबर 238
11 नवंबर 217
10 नवंबर 280
9 नवंबर 284