फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   AQI doubled in 15 days; heat intensified due to strong

Rewari News: 15 दिन में एक्यूआई हुआ दोगुना, तेज धूप से बढ़ी गर्मी

Fri, 25 Sep 2026 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
AQI doubled in 15 days; heat intensified due to strong
रेवाड़ी। जिले में मौसम शुष्क रहने के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। करीब 15 दिन पहले जहां एक्यूआई 67 दर्ज किया गया था, वहीं वीरवार को यह बढ़कर 125 एक्यूआई पर पहुंच गया। हालांकि अभी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में नहीं है।
विज्ञापन

वीरवार को पूरे दिन तेज धूप निकली रही। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर तक जिले में मौसम सामान्य तौर पर परिवर्तन और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। बीच-बीच में आसमान पर हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं, हालांकि बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed