फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Apps launched for the convenience of voters, candidates and polling officials

Rewari News: मतदाताओं, प्रत्याशियों व पोलिंग अधिकारियों की सुविधा के लिए लांच किए ऐप

Wed, 27 Mar 2024 08:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 27 Mar 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
Apps launched for the convenience of voters, candidates and polling officials
रेवाड़ी। सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में भारत निर्वाचन आयोग भी हाईटेक हो गया है। आयोग की ओर से देश में होने वाले 18वें लोकसभा आम चुनाव के दृष्टिगत मतदाताओं, राजनीतिक पार्टियों व चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार के मोबाइल ऐप लांच किए गए हैं। इनके माध्यम से कोई भी चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ अपनी समस्या का निवारण करवा सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए भी निर्वाचन आयोग ने कैंडिडेट नॉमिनेशन एप्लीकेशन के नाम से एक ऐप बनाया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने एनकोर के नाम से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसमें उम्मीदवारों का आवश्यक डाटा फीड रहता है। उम्मीदवारों की संपत्ति के विवरण को देखने के लिए आयोग ने शपथ पत्र पोर्टल बनाया है। इस ऐप पर किसी उम्मीदवार की संपत्ति, हलफनामे को ऑनलाइन देखा जा सकता है। वोटर पोर्टल व वोटर हेल्पलाइन ऐप मतदाताओं को अपना डाटा देखने की सुविधा प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed