{"_id":"615de64b8ebc3e0c53729ce5","slug":"apply-online-for-admission-to-postgraduate-courses-from-today-to-october-17-first-merit-list-will-be-issued-on-22-rewari-news-rtk626254146","type":"story","status":"publish","title_hn":"परास्नातक कोर्सों में दाखिले के लिए आज से 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन करें आवेदन, 22 को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परास्नातक कोर्सों में दाखिले के लिए आज से 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन करें आवेदन, 22 को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
शहर के कालाका रोड स्थित आरडीएस गर्ल्स कॉलेज। संवाद
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कोर्स की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
स्नातक कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने पीजी कोर्स में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। 7 अक्तूबर से विद्यार्थी दाखिले के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इससे पहले 6 अक्तूबर देर रात तक सभी कॉलेजों को कोर्स, सीटें और फीस का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करना होगा। 22 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। दाखिले की प्रक्रिया का केवल एक ही चरण रहेगा। इसके बाद यदि सीटें खाली रहती हैं तो ओपन फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले दिए जाएंगे। दाखिले की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है और पोर्टल के माध्यम से ही होगी। जिले के छह कॉलेजों में पीजी की कुल 390 सीटें हैं। जहां दाखिले के लिए विद्यार्थियों को लंबे समय से इंतजार था। स्नातक में दाखिले लगभग पूरे हो चुके हैं। इनकी कक्षाएं भी लगने लगी हैं, लेकिन पीजी में प्रवेश लेने वालों को अपने शेड्यूल का इंतजार था। ऐसे में वे रोजाना विभाग का पोर्टल चेक करते रहते थे।
यह रहेगा शेड्यूल
6 अक्तूबर को कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर कोर्स, सीटों और फीस का ब्योरा दिया गया।
7 से 17 अक्तूबर तक पोर्टल पर विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।
11 से 19 अक्तूबर तक ऑनलाइन दस्तावेज एवं पात्रता सत्यापन का कार्य होगा।
22 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट (26 अक्तूबर तक मान्य)
26 अक्तूबर तक फीस जमा होगी।
28 अक्तूबर को फिजिकल ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
28 अक्तूबर को पहली प्रतीक्षा सूची प्रदर्शित होगी।
28 अक्तूबर को पीजी कक्षाओं का शिक्षण शुरू होगा।
29 अक्तूबर को पंजीकरण के लिए पोर्टल दोबारा खुलेगा।
जिले के कॉलेजों में सीटों की स्थिति
राजकीय महाविद्यालय बावल : राजकीय महाविद्यालय बावल में संस्कृत एमए विषय की 50 सीटें उपलब्ध हैं।
राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी : सेक्टर 18 स्थित राजकीय महाविद्यालय में एमकॉम की 60 सीटें व एमएससी भूगोल की 40 सीटें उपलब्ध हैं।
केएलपी कॉलेज रेवाड़ी : शहर के दिल्ली रोड स्थित किशन लाल पब्लिक कॉलेज में एमकॉम की 40 सीटें व एमएससी भूगोल की 40 सीटें उपलब्ध हैं।
आरडीएस गर्ल्स कॉलेज: कालका रोड स्थित आरडीएस गर्ल्स कॉलेज में हिंदी एमए की 40 और राजनीति विज्ञान की 40 व एमकॉम की 40 सीटें उपलब्ध हैं।
अहीर कॉलेज : नाईवाली चौक स्थित अहीर पीजी कॉलेज में एमकॉम की 40 सीटें उपलब्ध हैं।
परास्नातक कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया सात अक्तूबर से शुरू होगी। इस दिन पोर्टल खुलने के बाद विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिले को लेकर विभाग की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी ध्यानपूर्वक फार्म भरें। अपडेट रहने के लिए विभाग का पोर्टल भी चेक करते रहें। डॉ. प्रमोद यादव, प्राचार्या आरडीएस गर्ल्स कॉलेज।