{"_id":"68af47ceab5f76f1b50ecb3d","slug":"apply-for-vacant-ug-and-pg-seats-in-igu-till-31st-rewari-news-c-198-1-rew1001-224793-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईजीयू में यूजी व पीजी की रिक्त सीटों पर 31 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईजीयू में यूजी व पीजी की रिक्त सीटों पर 31 तक करें आवेदन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की रिक्त सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त तक आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार रिक्त सीटें हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, योग, वनस्पति विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी, भूगोल, गणित, मनोविज्ञान, रक्षा अध्ययन, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और एमसीए जैसे पाठ्यक्रमों में उपलब्ध हैं।
इनमें अतिरिक्त सीटें भी शामिल की गई हैं। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1200 रुपये, हरियाणा के अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मात्र 300 रुपये निर्धारित किया गया है। विशेष बात यह है कि वे अभ्यर्थी जिन्होंने विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा नहीं दी थी वे भी आवेदन कर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
सीटों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी एवं विस्तृत दिशानिर्देश अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।