फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Applications invited for state level women's award

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

Thu, 22 Jul 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Applications invited for state level women's award
यशेंद्र सिंह, डीसी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। समाज में रोल मॉडल के रूप में कार्य करने व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं से राज्य सरकार ने राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के आवेदन आमंत्रित किए है। ये पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2022 पर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख 50 रुपये व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार एवं बहन शन्नों देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक-एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र एवं लाइफ टाइम अचीवर्स अवॉर्ड के तहत 51 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार महिला आउटस्टैंडिंग एचीवर्स अवॉर्ड के अंतर्गत दो एएनएम नर्सों/ महिला एमपीएच डब्लयू, 25 महिला खिलाड़ियों, दो साक्षर महिला समूहों, दो महिला सरकारी कर्मचारियों, दो महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं, दो महिला उद्यमियों, पांच स्त्री शक्ति पुरस्कारों, एक परिवीक्षा-सह-संरक्षण अधिकारी एवं 3 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कार स्वरूप 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि आवेदन की योग्यताएं व शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध है। सभी आवेदक महिलाएं व समूह समाज मे दिए गए अपने उत्कृष्ट योगदान के विवरण सहित अपना सम्पूर्ण बायोडाटा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के कार्यालय में 18 अक्टूबर से पहले जमा करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed