फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Applications for National Means Cum Eligibility Scholarship Examination will be accepted till October 15.

Rewari News: राष्ट्रीय साधन सह पात्रता छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 15 अक्तूबर तक होंगे आवेदन

Thu, 25 Sep 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Sep 2025 11:41 PM IST
सार

रेवाड़ी में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर से शुरू हो गए हैं। कक्षा 8 के विद्यार्थी 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक छात्रवृत्ति मिलेगी।

विज्ञापन
Applications for National Means Cum Eligibility Scholarship Examination will be accepted till October 15.

विस्तार

रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों के मेधावी व आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय साधन सह पात्रता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी 15 अक्तूबर तक बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह परीक्षा आगामी 30 नवंबर को होगी। योजना के तहत कक्षा 8वीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा पास करने के बाद उन्हें कक्षा 9 से 12 तक छात्रवृत्ति मिलेगी। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की दर से सालाना 12 हजार रुपये और पूरे चार वर्षों में 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

योजना का लाभ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख 30 हजार रुपये से कम है। डीएमएस नोडल अधिकारी अशोक कुमार नामवाल ने बताया कि इस बार एनएमएमएस परीक्षा के आवेदन सीधे बोर्ड स्तर से नियंत्रित किए जा रहे हैं, जिसके चलते फिलहाल जिले से आए आवेदनों की संख्या ज्ञात नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अक्तूबर के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जिले से इस बार भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठाएंगे। इसके लिए सभी विद्यालय प्रमुखों को विद्यार्थियों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
-
क्या है एनएमएमएस छात्रवृत्ति

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) के अंतर्गत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से वर्ष 2008 में राष्ट्रीय साधन सह पात्रता छात्रवृत्ति की केंद्र स्तर पर शुरुआत की गई थी। ये छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए बनाई गई है। सालाना 12 हजार रुपये की राशि प्रदान कर इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

-

वर्जन

शिक्षा निदेशालय की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए कक्षा 8 के विद्यार्थियों को एक परीक्षा पास करनी होती है। विद्यार्थियों को इसमें भाग लेना चाहिए।- अशोक कुमार नामवाल, (डीएमएस) नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed