फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Applications for admission to the Hindi Department open until the 20th.

Rewari News: हिंदी विभाग में प्रवेश के लिए आवेदन 20 तक

Sun, 14 Jun 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 14 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Applications for admission to the Hindi Department open until the 20th.
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में एमए हिंदी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू पुरी ने बताया कि एमए हिंदी एक शैक्षणिक डिग्री ही नहीं बल्कि रोजगार एवं शोध के विविध अवसरों का सशक्त माध्यम भी है।
हिंदी विषय का अध्ययन करने के बाद विद्यार्थी भाषा अधिकारी, अनुवादक, अध्यापक, शोधकर्ता, पत्रकार, समाचार वाचक, लेखक तथा विभिन्न प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हिंदी का प्रभाव निरंतर बढ़ रहा है जिससे हिंदी भाषा और साहित्य के विशेषज्ञों की मांग भी बढ़ी है। ऐसे में एमए हिंदी विद्यार्थियों के लिए उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का एक महत्वपूर्ण माध्यम सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed