{"_id":"69e525574a860c84cc02c8ab","slug":"applications-for-admission-to-polytechnic-institutes-from-20-rewari-news-c-198-1-rew1001-237067-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बहुतकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन 20 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बहुतकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन 20 से
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान शपथ लेते विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में नए सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी। विद्यार्थी पोर्टल पर जाकर 18 मई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए दसवीं पास होना जरूरी है। मेरिट दसवीं के अंकों के आधार पर बनेगी। जिले के गांव लिसाना और धामलावास में दो राजकीय बहुतकनीकी संस्थान संचालित हैं। इन दोनों संस्थानों में विभिन्न ब्रांचों की कुल 780 सीटों पर दाखिले होंगे।
इसके बाद जून में विद्यार्थियों उसी वेबसाइट पर निर्धारित तिथि पर अपनी ब्रांच व संस्थान की च्वाइस भर कर लाक करेंगे। इसके बाद वेबसाइट पर सीट अलाटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिस भी विद्यार्थी को जहां भी सीट लॉटमेंट होगी उसे अपने सभी कागजातों के साथ उसी संस्थान में जाकर निर्धारित तिथि तक फीस जमा करनी होगी उसके पश्चात ही दाखिले के प्रक्रिया पूरी होगी। दाखिले से जुड़ी पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। एससी, बीसी और महिला वर्ग को नियमानुसार फीस में छूट मिलेगी।
विज्ञापन
दोनों संस्थानों में छात्रावास, पुस्तकालय और प्लेसमेंट सेल की सुविधा भी उपलब्ध है। पिछले साल यहां से पास हुए 90 प्रतिशत से अधिक छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट का ऑफर मिला था।
दोनों संस्थानों में संचालित हो रही इन ब्रांचों में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धामलावास में कुल आठ ब्रांच यानी पाठ्यक्रम चल रही हैं। इनमें ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल जैसी ब्रांच शामिल हैं।