{"_id":"682f8111a40ae3af2a024591","slug":"applications-for-admission-to-graduation-will-be-accepted-till-9-june-rewari-news-c-198-1-fth1001-219907-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्नातक में प्रवेश के लिए 9 जून तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्नातक में प्रवेश के लिए 9 जून तक होंगे आवेदन
Fri, 23 May 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 23 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 1राजकीय महाविद्यालय कोसली में लगे हेल्प डेस्क से जानकारी लेेते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत विद्यार्थी 9 जून तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी 10 जून को अपने फार्म में संशोधन कर सकते हैं। 15 जून को दस्तावेजों का सत्यापन होगा। 16 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।
ऑनलाइन दाखिला प्रणाली के नियमों में बदलाव किए गए हैं। अब दाखिले के लिए विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। इसके बिना विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल सकेगा।
ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की प्रोविजनल सुची बनाकर कॉलेजों को भेजी जाएंगी। कॉलेजों में विद्यार्थियों को शैक्षिक प्रमाणपत्र सत्यापित कराने होंगे। इस प्रक्रिया के बाद ही एडमिशन के लिए अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
यह रहेगा स्नातक में दाखिले का शेड्यूल : 9 जून तक आवेदन होंगे, 16 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। 20 जून तक पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। 25 जून को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। 29 जून तक दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। 1 जुलाई के बाद कॉलेज अपनी रिक्त सीट की सूचना विभाग को देंगे। इसके बाद कॉलेज में काउंसिलिंग होगी।
अभी तक जिले में हुए 300 आवेदन
जिले में अभी तक महाविद्यालयों में 300 आवेदन आ चुके हैं। महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की गई है जहां सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्यार्थी जानकारी लेते नजर आए। अभी महाविद्यालयों में ज्यादातर विद्यार्थी कोर्स और प्रक्रिया पूछने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रक्रिया जानने के बाद कुछ विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भर रहे हैं। महाविद्यालयों में ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी 100 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। पोर्टल पर विद्यार्थियों को हिदायत है कि वे पंजीकरण के समय अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी ध्यानपूर्वक भरें, एक बार दर्ज होने के बाद इन्हें बदला नहीं जा सकता।
-
स्नातक में दाखिले के लिए विभाग की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के मुताबिक विद्यार्थी 9 जून तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिल दिए जाएंगे।-डॉ. विवेक कुमार, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय कोसली।