फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Application for Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0 started

Rewari News: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लिए आवेदन शुरू

Sat, 22 Mar 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Application for Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0 started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जरूरतमंद पात्र नागरिकों को आवास दिलाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशानिर्देश दिए।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानजनक और सुरक्षित आवास प्रदान करना है, जिससे वे बेहतर जीवन जी सकें। योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र नागरिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें। आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण व अन्य जरूरी दस्तावेजों होने जरूरी हैं। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए स्थानीय नगर परिषद कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत सस्ते और किफायती घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे शहरी गरीबों को सुरक्षित और स्थायी आश्रय मिल सके। यह योजना गरीबों के लिए सिर्फ एक छत देने तक सीमित नहीं है बल्कि यह उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का भी एक प्रयास है। डीसी ने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी योजना के पात्र लोगों को जोड़ते हुए उन्हें आशियाना प्रदान करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed