फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Application for PM National Children's Award till 31st July

Rewari News: पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन 31 जुलाई तक

Fri, 25 Apr 2025 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Application for PM National Children's Award till 31st July
रेवाड़ी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चे जिनकी आयु 18 वर्ष तक की हो, को ही प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के जनवरी माह में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवार्ड की घोषणा 26 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी। डीसी ने बताया कि बाल पुरस्कार में विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। पुरस्कारों में एक मेडल सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी, उसके उपरांत फाइनल नामों का चयन नेशनल कमेटी द्वारा किया जाएगा। पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर आवेदन किए जा सकते हैं। पुरस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी पोर्टल पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed