फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Application for Gopal Ratna Award till 31st

Rewari News: गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक

Mon, 05 Aug 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 05 Aug 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Application for Gopal Ratna Award till 31st
रेवाड़ी। केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इच्छुक पशुपालक राष्ट्रीय अवार्ड पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि दौरान तीन श्रेणियों में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पंजीकृत स्वदेशी मवेशी, मुर्रा भैंस नस्लों को पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति (डीसीएस) दूध उत्पादक कंपनी (एमपीसी) डेयरी किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) व सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) को इसमें शामिल किया है। इसमें प्रथम स्थान के लिए पांच लाख रुपये, दूसरे स्थान के लिए तीन लाख रुपये व तीसरे स्थान के लिए दो लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) श्रेणी के मामले में तीनों श्रेणियों को योग्यता प्रमाणपत्र और एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed