{"_id":"65e60a9fdc8447492b01cfa2","slug":"anti-polio-doses-will-be-administered-door-to-door-on-march-4-and-5-rewari-news-c-198-1-rew1001-201613-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 4 और 5 मार्च को घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो रोधी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 4 और 5 मार्च को घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो रोधी खुराक
Mon, 04 Mar 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय पोलियो अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 4 और 5 मार्च को घर-घर व झुग्गी झोपड़ियों भट्ठों, अर्बन स्लम में जाकर पल्स पोलियो कि खुराक पिलाई जाएगी ताकि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक की दो बूंद पीने से वंचित न रहे। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार से गावों में घर-घर जाकर, झुग्गी झोपड़ियों, भट्ठों, अर्बन स्लम में जाकर पल्स पोलियो कि खुराक पिलाई जाएगी ताकि कोई भी बच्चा बिना खुराक लिए न रहे और पोलियो का संपूर्ण खात्मा किया जा सके। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले भर में 784 टीमें अलग-अलग स्थानों पर पल्स पोलियो की दवा पिलाएगी और 95,476 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों तथा आम जनता की सक्रिय भागीदारी से भारत देश 2014 से पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले आ रहे हैं। इसलिए भारत में पोलियो का खतरा बरकरार है। कहा कि देश को पोलियो मुक्त रखने के लिए इस कार्यक्रम के तहत सभी 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना आवश्यक है। पोलियो जैसी भयंकर बीमारी का शिकार व्यक्ति न केवल अपने आप को असहाय महसूस करता है बल्कि सामान्य जीवन व्यतीत करने से भी वंचित रहता है।
विज्ञापन