फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another worker died, death toll reaches 15

Rewari News: एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई 15

Mon, 01 Apr 2024 04:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 01 Apr 2024 04:11 PM IST
विज्ञापन
Another worker died, death toll reaches 15
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। धारूहेड़ा स्थित लाइफ लांग कंपनी में डस्ट कलेक्टर फटने से झुलसे एक और श्रमिक ने दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान बिहार के सारण जिले के गांव सतीचंदा निवासी कन्हैया कुमार (24) के रूप में हुई है। इस हादसे में अब मृतकों की संख्या 15 हो गई है।
कन्हैया कुमार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती था जहां हालत बिगड़ने पर उसने दम तोड़ दिया। 16 मार्च की शाम कंपनी में डस्ट कलेक्टर फटा था। इसमें 39 श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए थे। फिलहाल कई श्रमिकों की हालत में सुधार हो रहा है। वहीं तमाम श्रमिकों की अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। नागरिक अस्पताल में भी चार श्रमिक भर्ती हैं। 10 श्रमिकों को हालत सुधरने पर घर भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच एसआईटी कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


जांच करने करनाल से पहुंची थी एफएसएल की टीम


27 मार्च को लाइफ लांग कंपनी में करनाल के मधुबन से फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम जांच करने के लिए पहुंची थी। टीम के सदस्यों ने कंपनी के अधिकारियों और धारूहेड़ा पुलिस के साथ घटना के संबंध में बातचीत की थी। इस दौरान टीम ने जरूरी साक्ष्य भी जुटाए थे। धारूहेड़ा के थाना प्रभारी जगदीश ने बताया था कि प्रशासन के आदेश पर एसआईटी बनाई है। मधुबन से आई टीम ने बुधवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
एसआईटी मामले की जांच गहनता से कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -जगदीश सिंह, प्रभारी, धारूहेड़ा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed