फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another opportunity for ITI admission; vacant seats can be filled until September 7.

Rewari News: आईटीआई में दाखिले का एक और मौका, 7 सितंबर तक भर सकेंगे रिक्त सीटें

Fri, 04 Sep 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Another opportunity for ITI admission; vacant seats can be filled until September 7.
रेवाड़ी। जिले की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। विभिन्न चरणों की काउंसिलिंग के बाद कई आईटीआई में 40 प्रतिशत से अधिक सीटों पर दाखिले नहीं हो पाए हैं। अब विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर दाखिले का एक और मौका दिया गया है।
विज्ञापन

प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 सितंबर कर दी गई है। रिक्त सीटों को भरने के लिए विभाग की ओर से खुले स्तर पर काउंसिलिंग भी कराई गई। इसके बाद भी कई संस्थानों में सीटें खाली रह गईं। अब विभाग का प्रयास है कि अंतिम तिथि तक अधिक से अधिक रिक्त सीटों को भरा जाए।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के प्रति विद्यार्थियों की कम रुचि को देखते हुए विभाग की ओर से स्कूलों और अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेडों में मिलने वाले प्रशिक्षण के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी प्रशिक्षण हासिल करने के बाद युवाओं के पास निजी क्षेत्र में नौकरी करने के साथ अपना रोजगार शुरू करने के अवसर भी रहते हैं। इसके बावजूद विद्यार्थियों में आईटीआई के ट्रेडों और प्रशिक्षण के बाद उपलब्ध रोजगार के अवसरों को लेकर पर्याप्त जानकारी का अभाव है। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को जागरूक कर अधिक से अधिक सीटों पर दाखिले कराने का प्रयास किया जा रहा है।

आईटीआई में आधी से ज्यादा सीटें अब भी खाली
जिले में राजकीय आईटीआई में उपलब्ध सीटों के मुकाबले दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रही है। राजकीय आईटीआई धारूहेड़ा में 272 स्वीकृत सीटों में से 148 सीटें रिक्त हैं। यानी यहां करीब 54.4 प्रतिशत सीटों पर दाखिला नहीं हो पाया। राजकीय आईटीआई बावल में 200 में से 88 सीटें खाली हैं। राजकीय आईटीआई कोसली में 460 में से 189, राजकीय आईटीआई कुंड-मनेठी में 484 में से 195 और राजकीय आईटीआई रेवाड़ी में 524 स्वीकृत सीटों में से 105 सीटें रिक्त हैं। राजकीय महिला आईटीआई रेवाड़ी में 264 में से 148, सहारनवास आईटीआई में 220 में से 86 तथा टांकड़ी आईटीआई में 172 में से 69 सीटों पर दाखिला नहीं हो पाया है।


वर्जन :
रिक्त सीटों को भरने के लिए दाखिले की प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों को आईटीआई के विभिन्न ट्रेड और उनमें रोजगार की संभावनाओं की जानकारी देकर दाखिले के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अंतिम तिथि तक अधिक से अधिक सीटें भरने का प्रयास किया जाएगा।-सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य राजकीय महिला आईटीआई रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed