फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested in the case of providing illegal drug ganja

Rewari News: अवैध मादक पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in the case of providing illegal drug ganja
फोटो: 11रेवाड़ी। अवैध मादक पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में आरोपी कृष्ण यादव। स्रोत: - फोटो : ई रिक्शा पलटने से घायल बुजुर्ग।
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला आदर्श नगर रेवाड़ी निवासी कृष्ण यादव के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रवक्ता की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 4 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला टन्डुवाडा नजदीक लाल मस्जिद निवासी अमन बत्रा गांजा बेचने का काम करता है। राव तुलाराम पार्क के पास गांजा बेचने के लिए खड़ा हुआ है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू कर लिया। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 50.2 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी अमन बत्रा सहित अवैध मादक पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी गांव रोडहाई निवासी अजय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी मोहल्ला आदर्श नगर रेवाड़ी निवासी कृष्ण यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed