फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested in the case of preparing fake liquor

Rewari News: नकली शराब तैयार करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 31 Aug 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in the case of preparing fake liquor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा की टीम ने नकली शराब तैयार करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव कसौला निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.75 लाख रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि 12 दिसंबर 2023 को पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुग्राम की तरफ से एक टाटा गाड़ी आ रही है, जिसमें नकली शराब बनाने की मशीनों के साथ शराब भरी हुई है। सूचना के बाद पुलिस ने आबकारी कराधान विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया और उसके पश्चात वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान गुड़गांव की तरफ से आई एक बंद बॉडी की टाटा गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया तो गाड़ी में तीन व्यक्ति मौजूद थे। जो गाड़ी में बेठे व्यक्तियों ने अपना नाम पवन निवासी कसोला जिला रेवाडी, अजय वा अर्जुन निवासी कट़डा थाना पिल्लोर जिला कानपुर यूपी बताया। गाड़ी चालक पवन कुमार से गाड़ी का लॉक खुलवाया गया तो उसमें में ओल्ड मांक शराब की 5 बोतल, देशी शराब के 10 पव्वे बिना मार्का के मिले। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग बैग से अंग्रेजी व देशी शराब के कुल 7876 ढक्कन बरामद किए। इसके अलावा टीम ने ढक्कन लगाने की 3 मशीनों को भी जब्त किया। टीम ने यहां से 2 ड्रम भी बरामद किए है, जिसमें 20 लीटर केमिकल मिला है। इसके अलावा गाड़ी से कुल 279 खाली गत्ता पेटी, 13490 खाली पव्वे, देशी शराब के 42750 रैपर और अंग्रेजी शराब के 7875 रैपर पकड़े थे। इसके अलावा 64016 होलोग्राम पकड़े। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मानेसर के पास गांव सहरावन में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चलाते थे। आरोपी नकली शराब को गुरुग्राम व राजस्थान में शराब ठेकेदारों व अन्य जगहों पर सप्लाई करते थे। जिस पर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा गांव सहरावन व गुरुग्राम के अन्य इलाकों में रेड की गई तथा मामले में नकली शराब सप्लाई करने वाले दलाल गांव नाहरपुर निवासी नरेश सहित 2 शराब ठेकेदार भोंडसी निवासी प्रशांत उर्फ़ सोनू राघव व गांव नखडोला निवासी संजय को काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 306 पेटी नकली देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में मामला दर्ज करके मामले में 17 आरोपी पवन, अजय, अर्जुन, संजय, नरेश, प्रशांत, दिनेश, श्याम, इन्द्रजीत उर्फ इन्दू, अमरीक उर्फ अमित, मुकेश शर्मा, संदीप, कुनाल, राघव, परमवीर राघव, प्रकाश, रामनिवास व धर्मेद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी गांव कसौला निवासी सुरेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकली शराब बेचकर कमाए हुए 175 लाख रुपये भी बरामद किए है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed