{"_id":"66a7f79d3ff2f9bcc50384d6","slug":"another-accused-arrested-in-case-of-jewelery-robbery-from-shop-rewari-news-c-198-1-rew1001-207452-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दुकान से जेवरात लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दुकान से जेवरात लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Tue, 30 Jul 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कानोड़ गेट चौकी पुलिस ने दुकान से जेवरात लूट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला झज्जर के गांव पलड़ा हाल आबाद मोहल्ला रामसिंहपुरा रेवाड़ी निवासी दीवान सिंह के रूप में हुई है। इससे पहले चार आरोपी पकड़े गए थे।
गांव खोल हालआबाद मोहल्ला रामसिंहपुरा रेवाड़ी निवासी योगेश ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि उसने अपने मकान में आभूषण की दुकान की है। 17 जून की रात मोहल्ला रामसिंहपुरा रेवाड़ी निवासी सागर व उसके साथी दुकान में घुस गए। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी उसके सर पर ईंट मारकर भाग गए। आरोपी उसकी दुकान से आभूषण लूट कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में चार आरोपी दीपक, सागर, दिनेश व विकास उर्फ विक्की को पहले ही गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से लूट के 9.67 किलोग्राम चांदी के जेवर, 37 ग्राम सोने के जेवर व 44 हजार रुपये नकद बरामद किए थे। पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी जिला झज्जर के गांव पलड़ा हाल आबाद मोहल्ला रामसिंहपुरा रेवाड़ी निवासी दीवान सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।