फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested in bike theft case

Rewari News: बाइक चोरी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in bike theft case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रामपुरा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में एक और आरोपी मोहल्ला बास सिताबराय रेवाड़ी निवासी महेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार गांव प्रहलादपुरा निवासी राजकुमार ने एफआईआर में बताया था कि 2 अप्रैल 2023 को वह गांव भाड़ावास के बाबा मोहन दास के मन्दिर प्रसाद चढ़ाने के लिए गया था। उसने अपनी बाइक मंदिर के सामने पार्किंग में खड़ी की थी जो चोरी चली गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने थाना रामपुरा में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव इब्राहिमपुर निवासी महेंद्र सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया था। महेंद्र सिंह के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महेंद्र सिंह ने बताया कि उपरोक्त बाइक उसने मोहल्ला बास सिताबराय रेवाड़ी निवासी महेश व उसके दो साथियों से 10 हजार रुपये में खरीदी थी। जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी मोहल्ला बास सिताबराय रेवाड़ी निवासी महेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed