{"_id":"678557d8f807011aee089b74","slug":"another-accused-arrested-in-bike-theft-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-213916-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाइक चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाइक चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Mon, 13 Jan 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के जिला मथुरा के गांव नगला झीगा निवासी दीपक के रूप में हुई है। इस मामले में एक आरोपी पहले पकड़ा जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव डुमरी जिला नवादा बिहार कृष्ण कुमार सेज मेटल कंपनी बावल में नौकरी करते हैं। उनकी एक बाइक चोरी हुई है जिसकी नंबर प्लेट बदली हुई है। बाइक बावल चौक रेवाड़ी पर खड़ी है। पुलिस ने बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कृष्ण कुमार गांव डुमरी जिला नवादा बिहार बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की थी। बाइक की जांच करने पर पता चला कि इक राजस्थान के भरतपुर इलाके से चोरी हुई है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके आरोपी कृष्ण कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी कृष्ण कुमार ने बताया था कि उपरोक्त बाइक उसने यूपी के जिला मथुरा के गांव नगला झीगा निवासी दीपक से खरीदी है। इस मामले में पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी यूपी के जिला मथुरा के गांव नगला झीगा निवासी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।