फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested for providing weapons to criminals

Rewari News: बदमाशों को हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for providing weapons to criminals
फोटो : आरोपी अनुज उर्फ डॉक्टर। - फोटो : शिकोहाबाद के चौमुखी महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग। संवाद
रेवाड़ी। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों को हथियार उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए टीम ने गांव गोकलगढ़ निवासी अनुज उर्फ डॉक्टर को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस प्रकरण में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार बीते 10 जनवरी की रात को सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि थाना शहर रेवाड़ी में दर्ज अंकित उर्फ चमन हत्याकांड का वांछित आरोपी हर्ष उर्फ तोतला अपने साथियों नीरज उर्फ अज्जू, विकास उर्फ मोटू और रितिक के साथ बिना नंबर की स्विफ्ट कार में धारूहेड़ा की ओर से रेवाड़ी आ रहा है।
विज्ञापन

आरोपियों पर मारपीट, लूट, डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। हर्ष उर्फ तोतला पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मसानी बैराज के पास स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गाड़ी भगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछा करते हुए पुलिस टीम गांव मीरपुर की ओर पहुंची। कच्चे रास्ते पर घिरने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली एएसआई अक्षय की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वे सुरक्षित बच गए।
चेतावनी के बावजूद आरोपियों ने दोबारा गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली हर्ष उर्फ तोतला और विकास उर्फ मोटू के पैर में लगी। दोनों घायल हो गए, जबकि अन्य दो आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस ने मौके से दो देशी कट्टे, एक पिस्टल, एक मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और बिना नंबर की स्विफ्ट कार बरामद की थी। इस संबंध में थाना धारूहेड़ा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी तरुण उर्फ तन्नू ने खुलासा किया कि अवैध हथियार उसे अनुज उर्फ डॉक्टर ने उपलब्ध कराए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनुज को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed