{"_id":"611ea3dd8ebc3e79ea2d94ba","slug":"annapurna-day-celebrated-on-the-second-day-wheat-bags-were-distributed-rewari-news-rtk6213962156","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी मना अन्नपूर्णा दिवस, बांटे गए गेहूं के थैले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी मना अन्नपूर्णा दिवस, बांटे गए गेहूं के थैले
विज्ञापन
राशन वितरित करते युवा नेता विपिन यादव।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले के 227 राशन डिपो पर गुरुवार को भी पात्र उपभोक्ताओं को मुफ्त राशन का वितरण किया गया। रेवाड़ी शहर के कुतुबपुर में जिला स्तरीय अन्नपूर्णा उत्सव आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने पात्र उपभोक्ताओं को राशन के बैग प्रदान किए। जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने की।
अन्नपूर्णा उत्सव के दूसरे दिन पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी जिला स्तरीय आयोजन में हुआ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित उपभोक्ताओं व गणमान्य व्यक्तियों ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संबोधन भी सुना।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अंत्योदय की सोच पर आगे बढ़ते हुए कार्य किया है। जरूरतमंदों को मुफ्त राशन वितरण के साथ ही कोविड महामारी के दौर में दवाइयों की उपलब्धता, सबके लिए वैक्सीन, हर घर में नल से जल, शौचालय बनवाना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसानों के खातों में छह हजार रुपये भेजना आदि अंत्योदय पर आधारित कार्यक्रम सरकार के जनकल्याण ध्येय को प्रदर्शित करते हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा उत्सव के तहत वितरित होने वाले राशन को जिलेभर में पारदर्शी ढंग से वितरित किया जा रहा है। रेवाड़ी जिला के सभी राशन डिपो पर पात्र उपभोक्ताओं को परिवार में प्रति सदस्य पांच किलोग्राम अनाज मुफ्त दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं को पांच किलो व दस किलो के विशेष बैग में यह राशन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आगामी नवंबर माह तक चलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत स्वयं भी कुतुबपुर स्थित राशन डिपो का मुआयना किया। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अमित शेखावत, एएफएसओ जय यादव, पार्षद सतेंद्र, महेश स्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इधर, गांव नाहड़ में भी एएवाई व बीपीएल परिवारों को निशुल्क अनाज का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सरदार सिंह यादव, राममेहर यादव, पिंकी शर्मा व रणधीर सिंह आदि उपस्थित थे।
बुडौली में लाभार्थियों को दिया राशन
खोल। गांव बुडौली में अन्नपूर्णा उत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को मुफ्त राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नितिन सोनी ने किया। इस अवसर पर डिपो होल्डर सुरेंद्र पाल, प्रदीप, अभय सिंह, मनोज कुमार, राजेंद्र, बलवान, कृष्ण यादव, तारा देवी, भतेरी मंजू व रमेश देवी आदि उपस्थित थे।
इसके अलावा गांव गुमीना में राशन वितरण का शुभारंभ जेजेपी युवा जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने किया। मुख्यातिथि ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए ये योजना राहत देने वाली है। पूर्व भाजयुमो प्रधान आनंद सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह, डिपो होल्डर महावीर सिंह, सूबे प्रधान, योगेश कुमार, पूर्ण सिंह, कांता, विजयलक्ष्मी, सूरजभान, कृष्णलाल व सिधार आदि मौजूद थे।
इधर, गांव खोरी में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त अनाज वितरित किया। कार्यक्रम में जेजेपी युवा प्रधान संदीप खोरी बतौर मुख्यातिथि लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया। इस मौके पर दिनेश पंडित, ओमप्रकाश नंबरदार, पूर्व सरपंच सुरेश व राजकुमार आदि मौजूद थे।