{"_id":"6681c618d4ab9f0a210327f9","slug":"angered-by-her-fathers-scolding-the-teenage-girl-reached-rewari-from-jaipur-with-her-friend-rewari-news-c-198-1-rew1001-206227-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पिता की डांट से नाराज किशोरी सहेली संग जयपुर से रेवाड़ी पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पिता की डांट से नाराज किशोरी सहेली संग जयपुर से रेवाड़ी पहुंची
Mon, 01 Jul 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जयपुर की एक किशोरी पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक सहेली के साथ घर से भाग गई और रेवाड़ी पहुंच गई। यह घटना दो दिन पहले की है। किशोरी घर से 70 हजार रुपये भी लाई है। रेलवे पुलिस ने दोनों किशोरियों को दोनों किशोरियों को वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया। पुलिस की मदद से दोनों को अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया।
बाल कल्याण समिति की सदस्य उषा रुस्तगी व वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी ललिता रानी ने बताया कि जयपुर की एक कॉलोनी की एक किशोरी को उसके पिता ने घर से बाहर खेलने पर डांट दिया। इसी बात से नाराज किशोरी अपने पड़ोस में रहने वाली सहेली के साथ घर से भाग कर रेवाड़ी पहुंच गई। किशोरी अपने साथ घर से 70 हजार रुपये की राशि भी ले आई। रेवाड़ी में एक दिन इधर-उधर घूमने के बाद इन्होंने 6 हजार रुपये की एक साइकिल भी खरीदी। इसी साइकिल को लेकर ये दोनों जब कहीं और जाने के लिए रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचीं तो अचानक ही रेलवे पुलिस के उप सहायक निरीक्षक सुरेंद्र कुमार व कांस्टेबल प्रवीण कुमार की नजर इन पर पड़ गई।
सारी बात जानने के बाद रेलवे पुलिस ने बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन कुसुम शर्मा के निर्देशानुसार दोनों किशोरियों को वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया। जहां से इनके अभिभावकों को इनके सही सलामत सेंटर में होने की जानकारी दी गई। शनिवार को टीम ने दोनों किशोरियों को जयपुर पुलिस की सहायता से उनके अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया। अभिभावकों ने बेटियों के सकुशल मिलने पर आभार जताया।