फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Anganwadi workers raised 14-point demands

Rewari News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 14 सूत्रीय मांगों को उठाया

Sat, 19 Apr 2025 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers raised 14-point demands
रेवाड़ी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संबंधित एआईयूटीयूसी राज्य प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से मुलाकात करके अपना 14 सूत्रीय मांगों का मांग पत्र रखा है। इसमें जिला रेवाड़ी का प्रतिनिधित्व हरियाणा राज्य उप प्रधान तारा देवी ने किया। मांगों में बताया गया है कि हड़ताल के दौरान 975 बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को बहाल कर दिया गया था, उनको बर्खास्त अवधि का वेतन दिया जाए। इसके अतिरिक्त कर्मचारी का दर्जा देने तथा तब तक न्यूनतम वेतन 26000 रुपये लागू करना, प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 रुपये कार्यकर्ता तथा 750 रुपये सहायिका को दिए जाए। 50% विभागीय पदोन्नति, सभी खाली पदों को भरा जाना, लाभार्थी की ईकेवाईसी करने फोटो कैप्चर पर रोक लगाई। बकाया तीन साल का भुगतान किया जाए। उचित राशन प्रत्येक केंद्र पर डाला जाए एवं राशन एक्सपायरी डेट का न हो। मोबाइल राशि 500 रुपये हर महीने दिए जाएं। क्रैच का काम आंगनबाड़ी वर्कर तथा हेल्पर को न दिए जाए। आंगनबाड़ी वर्कर तथा हेल्पर को एकमुश्त पांच लाख रुपये दिए जाए एवं सामाजिक सुरक्षा के दायरे में सामाजिक सुरक्षा पेंशन दस हजार दिए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed