{"_id":"6afdf21cf99560e8500ec1e4","slug":"an-awareness-campaign-will-be-launched-to-curb-the-unnecessary-use-of-antibiotics-rewari-news-c-198-1-rew1003-248847-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एंटीबायोटिक के अनावश्यक इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एंटीबायोटिक के अनावश्यक इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान
Thu, 19 Nov 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में 18 से 24 नवंबर तक विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत एंटीबायोटिक एवं अन्य रोगाणुरोधी दवाओं के अनावश्यक इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए लोगों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि इस वर्ष अभियान की थीम एक स्वास्थ्य, एक कार्रवाई रोगाणुरोधी प्रतिरोध को अभी रोकें रखी गई है।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पर जागरूकता शिविर, रैली और शपथ कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्कूलों में पोस्टर व भाषण प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। वहीं, दवा विक्रेताओं से बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक नहीं बेचने की अपील की जाएगी।
अभियान के नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. जोगेंद्र तंवर ने बताया कि बुधवार को नागरिक अस्पताल में सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग की चिकित्सक डॉ. रेणु बंसल की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें नर्सिंग अधिकारी मधु और कविता ने एंटीबायोटिक के अनावश्यक इस्तेमाल से होने वाले नुकसान बताए।
विज्ञापन
डॉ. तंवर ने कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक लेना या उपचार बीच में छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है। इससे बैक्टीरिया में दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है और संक्रमण का इलाज कठिन हो जाता है।
इसलिए इनका इस्तेमाल चिकित्सकीय सलाह और निर्धारित खुराक के अनुसार ही करना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. सुधा यादव, तकनीकी अधिकारी आनंद व रमेश, फार्मेसी अधिकारी सुनील कुमार, कांता और प्रयोगशाला स्टाफ मौजूद रहा।